{"_id":"68aa2829c0cdc95c7d015998","slug":"womens-cricket-will-get-a-new-flight-pitch-is-being-prepared-in-dayalbagh-agra-news-c-365-1-sagr1044-104251-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान, दयालबाग में पिच हो रहा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान, दयालबाग में पिच हो रहा तैयार
Sun, 24 Aug 2025 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
आगरा। महिला क्रिकेट को आगरा में नई उड़ान मिलने वाली है। दयालबाग के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में महिलाओं को समर्पित क्रिकेट मैदान तैयार किया जा रहा है। अगले माह इसकी शुरुआत अंडर-19 टूर्नामेंट से होगी, जिसमें आगरा सहित आसपास के जिलों से खिलाड़ी आएंगे।
स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया कि मैदान और पिच को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। टर्फ के लिए मिट्टी बाहर से मंगाई गई है। खिलाड़ियों के लिए अलग शौचालय, सुरक्षा गार्ड और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला क्रिकेटरों को अब अभ्यास और मैच के लिए किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इस मैदान का उद्देश्य महिला क्रिकेटरों को अवसर और मंच देना है। उन्होंने कहा कि अब हमारी बेटियां भी प्रोफेशनल सुविधाओं के साथ क्रिकेट खेल सकेंगी। सितंबर के पहले सप्ताह में अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाएगी। महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की अंडर-19 टीम में चयन होगा।