फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women will make world record in self defense

आत्मरक्षा के गुर सीख विश्व रिकार्ड बनाएंगी ताजनगरी की 'नारी शक्ति', 19 फरवरी को होगा कार्यक्रम

Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Women will make world record in self defense
छात्राओं को संबोधित करतीं अपर्णा राजावत - फोटो : अमर उजाला
पिंक बेल्ट मिशन की अपर्णा राजावत का कहना है कि ताजनगरी की महिलाएं 19 फरवरी को नया इतिहास रचेंगी। एकलव्य स्टेडियम में जब 25 हजार एक साथ आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेंगी, तो इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। पहले यह काम मुश्किल लग रहा था, लेकिन जैसे जैसे लोगों का साथ मिल रहा है, अब इसमें कोई शक नहीं रहा।
विज्ञापन


इस मिशन पर हॉलीवुड के निर्देशक जैन मैक्ट्री डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाना भी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा। 19 फरवरी के लिए शहर में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके तहत बृहस्पतिवार को दयालबाग विश्वविद्यालय में किए गए कार्यक्रम में मंडलायुक्त अनिल कुमार की पत्नी अर्चना ने कहा कि महिलाएं 19 को नया इतिहास रचेंगी। इसके लिए शहर की महिलाओं को पूरी शक्ति लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'वीरता और कुशलता महिलाओं की पहचान'

अपर्णा राजावत ने कहा कि भारतीय महिलाओं की पहचान वीरता और कुशलता से है, लेकिन वे इसे भूल गई हैं। हमें अपनी शक्ति का अहसास करना होगा। विपरीत परिस्थितियों में कैसे अपना बचाव करें, ये सीखना होगा।

उन्होंने सेल्फ डिफेंस, डिजिटल सेफ्टी, महिलाओं के कानूनी अधिकार, मानसिक मजबूती, समाजिक संकीर्णता के बारे में बताया।कार्यक्रम में महिला संगठन प्रभारी वत्सला प्रभाकर ने कहा कि आगरा की महिलाएं पूरे देश की नारी शक्ति को संदेश देंगी।
 
कार्यक्रम में दयालबाग विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. निषित गौर, शीला बहल, पिंक बेल्ट मिशन की पायल चैहान, ज्योति सिंह, नेहा चित्तौरिया, कंचन भीमसेन, मेधा चित्तोड़िया, मोहिनी श्रीवास्तव, डिंपल पांडे, माही पचैरी, श्वेता जैन, रिनिषा, सीमा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed