{"_id":"679d2a11a955d6af590dc10f","slug":"women-will-become-conductors-in-buses-recruitment-will-be-done-kasganj-news-c-175-1-kas1002-127197-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बसों में महिलाएं बनेंगी परिचालक, होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बसों में महिलाएं बनेंगी परिचालक, होगी भर्ती
Sat, 01 Feb 2025 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
कासगंज। आउटसाेर्सिंग के माध्यम से परिवहन निगम की बसों में अब महिला परिचालक रखी जाएंगी। स्काउट गाइड, एनससी, एनएसएस प्रमाणपत्र धारकों को वरीयता मिलेगी। डिपो में 118 चालक और 175 परिचालक हैं। अब परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की बतौर परिचालक नियुक्ति होगी। शासन से निर्देश दिए गए हैं कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड प्रमाणपत्र धारकों की महिलाओं को वरीयता देते हुए बतौर परिचालक भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थी की न्यूनतम शिक्षा इंटरमीडिएट के साथ उसके पास सीसीसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट निर्धारण कर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी की न्यूनतम शिक्षा इंटरमीडिएट के साथ उसके पास सीसीसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इंटरमीडिएट में प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट निर्धारण कर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन