फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women tried to rob goldsmith by making him unconscious

UP: सराफा को बेहोश कर लूटने की कोशिश...ग्राहक बनकर पहुंचीं महिलाएं, कर दी ऐसी हरकत; जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 08 Nov 2025 07:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Nov 2025 07:56 PM IST
सार

महिलाएं ग्राहक बनकर सराफा की दुकान में पहुंचीं। सराफा को रुमाल सुंघाने का प्रयास किया। महिलाओं के पास से दुकान के गहने भी बरामद हुए। दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Women tried to rob goldsmith by making him unconscious
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर के गांव सरेंधी में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सोने-चांदी की दुकान में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। गहने खरीदने के दौरान दुकानदार को कुछ सुंघाकर बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन दुकान पर एक परिचित के आने से घटना बच गई। दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


दुकानदार हरिओम वर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार की दोपहर दो महिलाएं दुकान पर आईं थी। सोने की झुमकी दिखाने के लिए कहा। उन्हें तीन चार जोड़ी झुमकी दिखाई। आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने एक जोड़ी झुमकी अपने पास रख ली। दूसरी महिला एक शीशी से रुमाल निकालकर कुछ सुंघाने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन


तभी उनके एक परिचित ग्राहक अनिल पंडित दुकान पर आ गए। उन्होंने उस महिला को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। दोनों महिलाओं से दुकानदार से लिया हुआ सामान बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकानदार ने दोनों महिलाओं को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed