फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women tourists carry knife in Taj Mahal

विश्व धरोहर की सुरक्षा में लगी सेंध, ताजमहल में चाकू लेकर घुसी महिला पर्यटक

Fri, 29 Mar 2019 01:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women tourists carry knife in Taj Mahal
फाइल फोटो
दुनिया के सातवें अजूबे और विश्व धरोहर स्मारकों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा में तब सेंध लग गई, जब महिला पर्यटक अपने बैग में चाकू और फल अंदर ले गई। 
विज्ञापन


सुरक्षा जांच और स्कैनर से बैग गुजारने के बाद भी चाकू का ताज के अंदर पहुंचना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है। एएसआई के साथ सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ में इससे हड़कंप मच गया है।

ताजमहल के अंदर म्यूजियम की ओर के पाथवे किनारे महिला का चाकू से फल काटकर खाने का वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। इस वीडियो में दो महिला पर्यटक और उनके साथ एक पुरुष नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


गुलाबी और नीले सूट पहने महिलाएं चाकू से फल काटते नजर आ रही हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। 

ताज के  रेड जोन की सुरक्षा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट ब्रज भूषण के मुताबिक वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह कब का है और किस तरह सामान अंदर पहुंचा, इसकी पड़ताल के बाद ही कुछ बता सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की जांच में बरती जाएगी सख्ती

ताजमहल में महिला पर्यटकों की सुरक्षा जांच के लिए एक ही कतार है। महिलाओं के पास बैग होने के कारण इसे स्कैनर से गुजारा जाता है, लेकिन ताज पर कई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनसे सुरक्षा में सेंध लगी है। हर बार महिला पर्यटक के जरिए ही सेंध लगी पाई गई। 

इससे पहले भी ताज के अंदर चाकू गया, जिसमें महिला पर्यटक अपने साथ खाने का सामान भी अंदर ले गई थी। ताज के अंदर सावन के सोमवार को आरती करने के मामले में भी महिलाओं को जिम्मेदार पाया गया था। ऐसे में सीआईएसएफ अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा जांच पर सख्ती बरतने की हिदायत अपनी जवानों को दी है। 

‘ताजमहल में हथियार समेत प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची सीआईएसएफ को दी गई है कि यह अंदर नहीं आएंगी। वीडियो संज्ञान में आया है। सीआईएसएफ से इस बारे में जवाब मांगा जा रहा है’
वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed