फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women should not choose wrong path to get justice: ASP

न्याय पाने के लिए गलत रास्ता न चुनें महिलाएं : एएसपी

Thu, 27 Jun 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women should not choose wrong path to get justice: ASP
बेवर/करहल/दन्नाहार/किशनी। न्याय पाने के लिए महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराएं। न कि इसके लिए गलत रास्ता चुनें। जो अधिकार महिलाओं को प्राप्त हैं। उनका सदुपयोग कर न्याय पाने के लिए आगे बढ़ें और अपराधी को सजा दिलाएं। शासन-प्रशासन महिला संबंधी शिकायतों को लेकर गंभीर हैं और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसलिए किसी के बहकावे में न आकर सच की राह पर चलकर न्याय की लड़ाई लड़ें। बृहस्पतिवार को यह बातें अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने कस्बा बेवर में आयोजित ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर पुलिस गंभीरता से जांच व कार्रवाई करती है। इसलिए महिलाएं किशोरियां इस बात को लेकर आश्वस्त रहें कि उनके साथ कोई भी गलत कर सकता है। सम्मान के साथ महिलाओं को न्याय दिलाना पुलिस का दायित्व है। इसका निर्वहन भी किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की ऑपरेशन जागृति की मुहिम को सफल बनाने में सहयोगी बनें।
विज्ञापन

कस्बा करहल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं निडर होकर अपनी समस्या को बताएं और साथ हुई घटना को बिना किसी के बहकावे में आए सही दर्ज कराएं। झूठ का सहारा न लें। आपका एक झूठ किसी निर्दाेष का भविष्य तबाह कर सकता है। यदि आपके साथ गलत हुआ है तो आपको हर हाल में न्याय मिलेगा। इसके लिए जनपद पुलिस आपके साथ है। दन्नाहार थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं को कई कानूनी अधिकार प्राप्त हैं। अपने अधिकारों को समझें और उसका सदुपयोग कर न्याय की लड़ाई लडें। हर हाल में सच का साथ दें किसी के बहकावे में न आएं। यदि कोई झूठा मुकदमा दर्ज कराने को लेकर उकसाता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दें। किशनी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान में कई महिलाएं साइबर अपराध का भी शिकार होती हैं। इस अपराध से बचने के सबसे जरूरी है सावधानी। अंजान नंबर से आए कॉल, मैसेज, लिंक आदि को न खोले। यदि फोन पर कोई आपके बैंक खाता आदि के बारे में जानकारी मांगे तो कतई न दें। बैंक कभी भी आपसे इस तरह की सूचनाएं नहीं मांगता। जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रमों में महिलाएं, किशोरियां व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed