{"_id":"62139d34f76eaf06ac382d69","slug":"women-protested-for-getting-nutritious-food-in-in-fatehabad-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पुष्टाहार न मिलने पर महिलाओं ने फतेहाबाद तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पुष्टाहार न मिलने पर महिलाओं ने फतेहाबाद तहसील में किया प्रदर्शन, एसडीएम को ज्ञापन
Mon, 21 Feb 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:40 PM IST
सार
महिलाओं का आरोप था कि ग्राम सिलावली में स्वयं सहायता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सिलावली गांव की लाभार्थियों को पुष्टाहार नहीं बांटे जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को महिलाओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि ग्राम सिलावली में स्वयं सहायता समूह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र की लाभार्थियों को पुष्टाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। वितरण के लिए कहने पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के पति अभद्रता करते हैं। उन्हें धमकाया जाता है।
विज्ञापन
एसडीएम जेपी पांडेय ने बताया कि महिलाओं ने ज्ञापन दिया है। मामले की जांच कराई जाएगी। इस मौके पर ऊषा देवी, सोनिया, शिवरानी, रेनू, ललिता, नीरू ,सविता आदि महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
इस मामले में बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी अंशिका गुप्ता का कहना है कि उन्होंने गांव में जाकर महिलाओं से बातचीत की है। आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार का वितरण प्रधान की देखरेख में कराया जाएगा।