फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women protest and foot march for water in agra

जल के लिए मचा हाहाकार, प्यासी जनता की पुकार 'पानी दो हमको सरकार'

Tue, 30 Apr 2019 07:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Apr 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
women protest and foot march for water in agra
पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
जनता करती हाहाकार, जागो जागो हे सरकार, प्यासी जनता करे पुकार, पानी दो हमको सरकार आदि नारे लिखी तख्तियों के साथ मंगलवार को सेवा आगरा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के साथ में जल संकट के निदान के लिए वाटर वर्क्स चौराहा से जलकल कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। कार्यालय के बाहर खाली मटके फोड़े और महाप्रबंधक आरएस यादव का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर सेवा आगरा के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल पेंट और संस्थापिका सुमन गोयल ने कहा कि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। लू चलने लगी है। गंगाजल और यमुना जल होने के बावजूद शहर में जल संकट बना हुआ है। 
विज्ञापन


निजी टैंकरों से जनता त्रस्त है। जनता को बदबूदार और प्रदूषित पानी मिल रहा है। अगर जल संकट का निदान जल्द नहीं किया गया तो सेवा आगरा जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद धर्मवीर सिंह, भास्कर सिंह, मधुकर सिंह, किरन वर्मा, पिंकी कुमारी, रेशमा पिप्पल, मोहिनी कुमारी, चेतन वर्मा, रेखा देवी, अनिल कुमार, इंदिरा देवी, विमला देवी, अनीता देवी, ममता देवी, रिषभ गर्ग, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed