{"_id":"652cc8fd94762705c809f0cc","slug":"women-police-made-women-and-girls-aware-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6081-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
Mon, 16 Oct 2023 10:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
महिला आरक्षियों ने आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के संबंध में बताया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया। वहीं विभिन्न योजानाओं के बारे में बताया गया। डायल 112, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी गई।