फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women killed in Laws house after three years of marriage at Mainpuri

मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर बेटी को मारने का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी

Mon, 21 Jan 2019 05:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
women killed in Laws house after three years of marriage at Mainpuri
सांकेतिक चित्र

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला तुला में सोमवार की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

  
इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव रम्पुरा कऊआ निवासी विशुन दयाल ने 27 वर्षीय पुत्री रचना की शादी तीन साल पहले कुर्रा के गांव नगला तुला निवासी युवक के साथ की थी। रविवार की शाम रचना की तबीयत बिगड़ने के बाद सैफई में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


वहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस गांव आ गए। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष की ओर से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टयता मामला जहर खाकर खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed