फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women demonstrated over non-distribution of nutritious food

Agra News: पुष्टाहार वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने किया प्रर्दशन

Sun, 14 Jan 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated over non-distribution of nutritious food
पुष्टाहार वितरण नहीं होने पर महिलाओं ने किया प्रर्दशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। बाल विकास परियोजना के तहत पुष्टाहार का वितरण नहीं होने से गांव मड़ेला की रहने वाली महिलाओं में आक्रोश है। महिलाओं का कहना है कि पुष्टाहार वितरण में खानापूर्ति की जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। रविवार को महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन करके डीएम से पुष्टाहार वितरित कराने की मांग की है।

विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत अहमदपुर के गांव मड़ेला की रहने वाली महिलाओं का आरोप है कि आगनबाड़ी केंद्र पर वितरण होने वाला पुष्टाहार के नाम पर केवल खानापूरी की जा रही है। पुष्टाहार वितरण में धांधली हो रही है। गर्भवती महिलाओं को छह माह में एक बार वितरण किया जा रहा है। कुछ बच्चों और धात्री महिलाओं को वितरण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। रवीना, ममता, निशा, निकी, पूजा, पान कुमारी, शारदा, विमलेश, अनीता ने जांच कराकर पुष्टाहार का वितरण कराने की मांग की है। सीडीपीओ प्रभात लक्ष्मी का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। पहले एक शिकायत आईजीआरएस पर हो चुकी है। इस तरह का मामला है तो जांच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed