फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women demonstrated at liquor vends in agra

UP: शराब ठेके पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बोलीं- पियक्कड़ों से हैं परेशान

Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 07:25 PM IST
सार

देशी शराब के ठेके को बंद कराने के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर गांव के कुछ लोग एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। उन लोगों के समझाने पर महिलाएं वहां से वापस आ गईं।
 

विज्ञापन
Women demonstrated at liquor vends in agra
शराब के ठेके पर महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पीरोठा में देशी शराब के ठेके को लेकर गुरुवार को महिलाएं लामबंद हो गईं। महिलाओं ने ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया। सूचना पर गांव के सभ्रांत लोंगों ने मौके पर पहुंच कर ठेका हटवाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


खंदौली क्षेत्र के गांव पीरोठा में देशी शराब का ठेका खुला है। इस पर शराबी एकत्रित होते हैं और रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। ठेके के विरोध में गुरूवार को ग्रामीण महिलाएं लामबंद हो गईं और ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि गांव के आम रास्ते पर पड़ने वाले देशी शराब के ठेके के कारण आए दिन रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ठेके के आसपास शराबियों की भीड़ लगी रहती है। इसके साथ ही शराबी खेतों में गंदगी फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रामीण महिलाओं ने शराब के ठेके को बंद कराने की प्रशाशन से मांग की है। आबकारी इंस्पेक्टर सुमन सिसौंदिया ने बताया कि शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने हंगामा किया, इसकी जानकारी नहीं है। यदि महिलाओं का विरोध है तो जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed