{"_id":"6a4bc2ffe9e2562714037be8","slug":"women-created-ruckus-while-agra-municipal-corporation-team-was-removing-encroachments-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: झुग्गी-झोपड़ियां हटाने पर फूटा आक्रोश, बुलडोजर के सामने डंडे-चप्पल लेकर डटीं महिलाएं; ध्वस्त किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झुग्गी-झोपड़ियां हटाने पर फूटा आक्रोश, बुलडोजर के सामने डंडे-चप्पल लेकर डटीं महिलाएं; ध्वस्त किया अतिक्रमण
Mon, 06 Jul 2026 08:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:45 PM IST
सार
आगरा में अतिक्रमण हटाने के दाैरान नगर निगम की टीम को महिलाओं का विरोध झेलना पड़ा। झुग्गी-झोंपड़ियों को हटाने के दौरान महिलाएं उग्र हो गईं और बुलडोजर के सामने हाथों में डंडे और चप्पल-जूते लेकर आ गईं। उन्होंने कहा कि कम से कम सप्ताह भर का समय उन्हें झुग्गी हटाने के लिए दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती निगम की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नालों पर बने अस्पताल, होटल, कॉलेजों को तोड़ने की जगह नगर निगम का बुलडोजर सोमवार को गरीबों का आशियाना तोड़ने पहुंचा। अमर होटल रोड पर सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम के बुलडोजर ने गरीबों की झुग्गी-झोंपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। इस पर महिलाएं डंडे और चप्पल लेकर बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं, लेकिन टास्कफोर्स और पुलिस ने उन्हें रोक दिया। चौधरी गार्डन का गेट गिराने के साथ निगम के बुलडोजर ने यहां मौजूद अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
सोमवार को अमर होटल से राजपुर चुंगी रोड पर सीएम ग्रिड के काम के लिए नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के दौरान महिलाएं उग्र हो गईं और बुलडोजर के सामने हाथों में डंडे और चप्पल-जूते लेकर आ गईं। उन्होंने कहा कि कम से कम सप्ताह भर का समय उन्हें झुग्गी हटाने के लिए दिया जाना चाहिए था। अचानक बुलडोजर लाकर उन्हें बारिश में हटाया जा रहा है। बड़े-बड़े लोगों ने होटल, अस्पताल और कॉलेज नाले के ऊपर बना रखे हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। नगर निगम के टास्कफोर्स और पुलिस की मौजूदगी के कारण महिलाएं कार्रवाई नहीं रोक सकीं।

चौधरी गार्डन का तोड़ दिया गेट और ढांचा
उपाध्याय हॉस्पिटल के पास बने चौधरी गार्डन का गेट हटाने पर संचालक से निगम टीम की तकरार हुई। लकड़ी के ढांचे को चौधरी गार्डन ने बाहर लगा रखा था, जिस पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया और निगम के अभियान पर ही सवाल उठाए। चौधरी गार्डन संचालक ने कहा कि वह नाले के पीछे अपने गेट लगाए हुए हैं। इसकी सफाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा, फिर भी गेट तोड़ दिया गया। सहायक अभियंता जीवेक ने कहा कि सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाया गया है। दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने से पहले मुनादी कर पूरा समय दिया गया था। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की गई है। -संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त