फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women create ruckus after keeping dead body, demand action

Agra News: शव रख महिलाओं ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Oct 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 19 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus after keeping dead body, demand action
कासगंज। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिला शव शुक्रवार की शाम को जब घर पहुंचा तो घर की महिलाओं ने शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ सहावर ने परिजन को समझाबुझा कर शव का अंतिम संस्कार कराया। साथ ही परिजन से आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी ली।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार की सुबह थाना सहावर के मोहल्ला कटरा निवासी राकेश साहू (50) का रक्तरंजित शव उसके दोस्त की दुकान में मिला था। शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो घर की महिलाओं सहित परिजन ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि पुलिस असल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और परिजन पर ही आरोप लगा रही है। जबकि पुलिस का कहना था कि बिना तहरीर के कैसे किसी पर कार्रवाई करें। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने परिजन को तहरीर देने केलिए समझाया। परिजन ने पुलिस को भूरे व अब्दुला के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनसे तहरीर ले ली गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रमेश साहू को हत्यारों ने निर्दयतापूर्वक मारा है। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चाकू से गोदने के सात निशान मिले हैं।म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed