फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women Commission Chairperson participated in baby shower, Annaprashan and Kanya Janmotsav, took cognizance of shortage of doctors in CHC Fatehpur Sikri, assured solution

Agra News: महिला आयोग अध्यक्ष ने की गोद भराई, अन्नप्राशन व कन्या जन्मोत्सव में शिरकत, सीएचसी फतेहपुर सीकरी में चिकित्सकों की कमी पर लिया संज्ञान, दिया समाधान का आश्वासन

Tue, 23 Jun 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Women Commission Chairperson participated in baby shower, Annaprashan and Kanya Janmotsav, took cognizance of shortage of doctors in CHC Fatehpur Sikri, assured solution
कन्या जन्मोत्सव पर केक काटते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष फतेहपुर सिकरी
फतेहपुर सीकरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर सीकरी में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्तर प्राप्त डॉ. बबीता सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बबीता सिंह चौहान ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया। वहीं, नवजात कन्या शिशुओं के जन्मोत्सव के अवसर पर केक काटकर उनका स्वागत किया गया और परिजन को उपहार भेंट किए गए। इस दौरान उन्होंने कन्या जन्म को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए बेटियों के सम्मान और शिक्षा पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उनके समक्ष उठाया गया। स्थानीय लोगों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फतेहपुर सीकरी विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं और चिकित्सकों के कई पद रिक्त हैं। इस पर डॉ. बबीता सिंह चौहान ने समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजकमल , कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed