{"_id":"60228ecd8ebc3e4b68212a23","slug":"women-biten-in-mainpuri-mainpuri-news-agr479873896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बरुआ नद्दी निवासी एक महिला को संतान न होने पर ससुरालीजनों ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जनपद इटावा के भरथना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी अशोक कुमार ने पुत्री पूजा की शादी चार साल पहले थाना क्षेत्र के गांव बरुआ नद्दी निवासी रामप्रताप के साथ की थी। महिला के अनुसार शुरू में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी जब पूजा के कोई संतान नहीं हुई तो ससुरालीजन परेशान करने लगे।
रविवार की शाम ससुरालीजनों ने पूजा की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि जानकारी होने के बाद जब पिता अशोक ससुरालीजनों को समझाने पहुंचे तो उनसे साफ मना कर दिया गया। इसके बाद पिता-पुत्री ने थाने पहुंचकर ससुरालीजनों की शिकायत की। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।