फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women beat up a young man with slippers asking for dice for an operation in district hospital in Agra

जिला अस्पताल में दलाल की चप्पलों से पिटाई;VIDEO: ऑपरेशन कराने के लिए मांग रहा था पांच हजार, पुलिस को सौंपा

Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
सार

आगरा में जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांग रहे युवक की महिलाओं ने टप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। इसके वीडियो भी सामने आया है।
 

विज्ञापन
Women beat up a young man with slippers asking for dice for an operation in district hospital in Agra
महिलाओं ने युवक की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में दलाली का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को महिलाओं एसे ही एक दलाल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उस पर चप्पलों की बरसात कर दी। महिलाओं ने बताया कि युवक जल्दी ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड कर रहा था।

विज्ञापन


मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का है। यहां कुछ महिलाओं ने एक युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते बातचीत के दौरान उसकी पिटाई करने लगीं। यही नहीं एक महिला ने चप्पल उतारी और उस पर बरसाने शुरू कर दिए। मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि युवक ऑपरेशन कराने के लिए पैसे मांग रहा था। इससे पहले भी यह एक महिला से पांच हजार की ठगी कर चुका है। बताया कि यहां जब कोई पीड़ित आता है तो यह उसे झांसे में लेकर ठगी करता है। पिटाई के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed