{"_id":"63d8e7019af3543526540fee","slug":"women-beat-up-a-young-man-with-slippers-asking-for-dice-for-an-operation-in-district-hospital-in-agra-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दलाल की चप्पलों से पिटाई;VIDEO: ऑपरेशन कराने के लिए मांग रहा था पांच हजार, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दलाल की चप्पलों से पिटाई;VIDEO: ऑपरेशन कराने के लिए मांग रहा था पांच हजार, पुलिस को सौंपा
Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:31 PM IST
सार
आगरा में जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांग रहे युवक की महिलाओं ने टप्पलों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। इसके वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने युवक की पिटाई की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में दलाली का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार को महिलाओं एसे ही एक दलाल को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उस पर चप्पलों की बरसात कर दी। महिलाओं ने बताया कि युवक जल्दी ऑपरेशन कराने के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
मामला रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का है। यहां कुछ महिलाओं ने एक युवक को पकड़ लिया। देखते ही देखते बातचीत के दौरान उसकी पिटाई करने लगीं। यही नहीं एक महिला ने चप्पल उतारी और उस पर बरसाने शुरू कर दिए। मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बताया कि युवक ऑपरेशन कराने के लिए पैसे मांग रहा था। इससे पहले भी यह एक महिला से पांच हजार की ठगी कर चुका है। बताया कि यहां जब कोई पीड़ित आता है तो यह उसे झांसे में लेकर ठगी करता है। पिटाई के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।