{"_id":"6aad82e34cb1f5b0f30d2016","slug":"womans-maternal-family-halts-funeral-procession-creates-a-scene-by-placing-the-body-on-the-road-agra-news-c-421-1-sagr1004-17474-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मायके पक्ष ने रोकी शवयात्रा, विवाहिता का शव सड़क पर रखकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मायके पक्ष ने रोकी शवयात्रा, विवाहिता का शव सड़क पर रखकर हंगामा
विज्ञापन
बाह: दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मरी जैतपुर के चौबेपुरा गांव की रेखा की अंत्येष्टि रोकी,
बाह। जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) गांव की विवाहिता रेखा (37) का शव शुक्रवार शाम को दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला था। शुक्रवार को मायके पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने बाह-कमतरी मार्ग पर शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार कराया।
जैतपुर के चौबेपुरा (कमतरी) निवासी संतोष कुमार की शादी 14 साल पहले वैदपुरा इटावा के चकूपुरा गांव की रेखा (37) के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हर्ष (10) एवं आयु (3) हैं। संतोष दिल्ली के चंद्र विहार में रहकर डेयरी में काम करता है। पत्नी और बच्चे साथ रहते थे। पति संतोष के मुताबिक गृहक्लेश के कारण बृहस्पतिवार को रेखा ने फंदे पर लटककर जान दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को वह शव लेकर गांव आए। अंतिम संस्कार से पहले रेखा के भाई अनिल कुमार आदि मायके पक्ष के लोग आए।
उन्होंने शवयात्रा को रोककर बाह-कमतरी मार्ग पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और ससुरालीजन पर बहन की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने समझाया। पोस्टमार्टम के बाद भी हंगामा नहीं रुकने पर जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार के लिए शव उठने दिया।
विज्ञापन
वर्जन-
दिल्ली में महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। मायके वालों के हंगामा कर अंतिम संस्कार रोके जाने की सूचना पर जैतपुर पुलिस पहुंची थी। जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार पर दोनों पक्ष राजी हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। - जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह