फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's body found hanging in Hussainpur

Agra News: हुसैनपुर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in Hussainpur
किशनी। गांव हुसैनपुर में शुक्रवार सुबह ममता (24) का शव घर के कमरे में पंखा के कुंडे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। किशनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना किशनी क्षेत्र की चौकी कुसमरा के गांव हुसैनपुर निवासी धीर सिंह की शादी करीब चार साल पहले 24 वर्षीय ममता देवी के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह जब ममता काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन ने दरवाजा खटखटाया। इस पर भी कोई प्रतिक्रया नहीं हुई तो जंगले से झांक कर देखा। महिला का शव पंखा के कुंडे में फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने परिजन से जानकारी ली। परिजन खुदकुशी बता रहे हैं, मगर खुदकुशी की वजह की जानकारी नहीं दे सके। मृतका का पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। ममता के दो वर्ष का पुत्र युवराज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed