फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman went to her maternal home with her children In Agra due to lack of toilet in her inlaws house

टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी: शौचालय न होने पर पति का घर छोड़ गई महिला, बोली- बनवाने के बाद ही लौटूंगी

Thu, 31 Aug 2023 09:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 09:48 AM IST
सार

आगरा में टॉयलेट एक प्रेम कथा...जैसी कहानी सामने आई है। यहां शौचालय न होने पर महिला अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई। बोली कि शौचालय बनवाने के बाद ही लौटूंगी। 

विज्ञापन
woman went to her maternal home with her children In Agra due to lack of toilet in her inlaws house
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी दोहराई गई। शौचालय न होने पर शादी के 11 साल बाद महिला अपने पति का घर छोड़कर मायके चली गई। साथ ही बच्चों को भी ले गई। पत्नी की जिद थी कि पहले पति घर में शौचालय बनवाए तभी वह बच्चों के साथ लौटेगी। पत्नी ने मायके पहुंचकर आशा ज्योति केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। काउंसिलिंग के बाद पति ने शौचालय बनवाया, तब पत्नी घर लौटने को राजी हुई।

विज्ञापन


रामनगर की पुलिया निवासी संगीता (बदला नाम) का मामला आशा ज्योति केंद्र आया। महिला की शादी 11 साल पहले देवरी रोड में हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद घर का बंटवारा हो गया। घर में शौचालय नहीं था। पति से बहुत बार कहा कि शौचालय बनवा लें, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दुस्साहस: शोहदे ने बीच सड़क की युवती से हूटिंग और छेड़छाड़, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े; दहशत में पीड़िता व परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को दो बच्चे हुए। एक लड़का और लड़की। लड़की जब तक छोटी थी तो खुले में शौचालय व नहाना होता था। जब बड़ी हुई तो दिक्कत होने लगी। पति को रोज बोलती थी। बात नहीं सुनने पर मायके आ गई। आशा ज्योति केंद्र में काउंसिलिंग के बाद बात बनी।

यह भी पढ़ेंः- PCS-J Exam Result: कासगंज की रश्मि ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, बोलीं- पिता की प्रेरणा से मिला मुकाम

फोन आया, बन गया शौचालय

महिला घर में शौचालय चाहती थी। उसके पति को बहुत समझाया और 15 दिन का समय दिया कि घर में शौचालय बनवाए। इसके बाद पत्नी और बच्चे जाएंगे। अभी दो दिन पहले उसके पति का फोन आया कि शौचालय बन गया है। पत्नी अब घर जाने को राजी है। -अर्शी नाज, काउंसलर (आशा ज्योति केंद्र)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed