फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman was living alone in house separated from her husband for 10 years dead body found

Agra: पति से अलग 10 साल से अकेली मकान में रह रही थी महिला, इस हाल में मिली लाश...जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Aug 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

महिला का शव बंद कमरे में मिला। वो अपने पति से पिछले 10 सालों से अलग अकेली घर में रह रही थीं। वो कमरे से बाहर नहीं निकलीं, तो रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोलकर देखा गया, तो अंदर महिला की लाश मिली। 
 

विज्ञापन
Woman was living alone in house separated from her husband for 10 years dead body found
मौत - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के थाना सदर के सौदागर लाइन मोहल्ले में एक घर के बंद कमरे में महिला का शव मिला। वह अकेली रहती थीं। हालांकि परिसर में परिवार के अन्य लोग रह रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव निकाला।
विज्ञापन


एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि अनीता उर्फ डौली (58) पति जितेंद्र से 10 साल पहले अलग हो गई थीं। कोई संतान नहीं थी। पति दूसरे मकान में रह रहे हैं, जबकि अनीता ससुराल में ही अलग कमरे में रहती थीं। बुधवार से परिवार के लोगों से अनीता की बातचीत नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंची। अनीता फर्श पर बाथरूम के पास पड़ी थीं। सिर में चोट थी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। देवर अनिल ने पुलिस को बताया कि भाभी मधुमेह से पीड़ित थीं। बुधवार से कमरे से बाहर नहीं आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed