{"_id":"681c3516be7b902fbe07719e","slug":"woman-was-found-unconscious-in-a-canal-12-km-away-from-her-home-policemen-saved-her-life-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: घर से 12 किमी दूर नहर में बेहोश मिली महिला,पुलिसकर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: घर से 12 किमी दूर नहर में बेहोश मिली महिला,पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Thu, 08 May 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 May 2025 10:07 AM IST
सार
नहर में बेहोश पड़ी महिला को पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग आ गए। महिला को इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह के करनपुरा गांव की महिला बुधवार को घर से करीब 12 किलोमीटर दूर नहर के पानी में बेहोश पड़ी मिली। महिला को नहर में पड़ी देख पीआरवी पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीआरवी कर्मी अखिलेश और विनोद ने बताया कि उन्हें जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के पास चंबल नहर के पानी में महिला पड़ी दिखी। उसे बाहर निकाला तो सांसें चल रही थीं। महिला को सीएचसी जैतपुर ले जाकर भर्ती कराया। होश मेें आने पर महिला ने अपना नाम सरोज देवी निवासी करनपुरा बताया। करनपुरा गांव गढ़ी प्रतापपुरा से करीब 12 किलोमीटर दूर है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि पीड़िता दिमागीरूप से कमजोर है। बुधवार को सुबह चुपचाप घर से निकल गई थी। परिजन खोजबीन में जुटे थे। महिला को इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है।