{"_id":"6885a4120a38e0ccb70e1d3a","slug":"woman-was-found-bleeding-in-bushes-in-agra-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क किनारे मिली खून से लथपथ महिला...धारदार हथियार से हमला, शरीर पर चोट के गहरे जख्म; पति से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क किनारे मिली खून से लथपथ महिला...धारदार हथियार से हमला, शरीर पर चोट के गहरे जख्म; पति से पूछताछ
Sun, 27 Jul 2025 09:50 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:50 AM IST
सार
आगरा में खून से लथपथ महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। परिजन ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला पति से अलग रह रही थी। पुलिस पति से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के चौहटना-सदरवन मार्ग पर शनिवार रात आठ बजे फैक्ट्री से काम करके लौट रही महिला लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिली। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं बेटे ने देर रात घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव सदरवन की रहने वाली यशोदा (45 वर्ष) पत्नी देवकीनंदन पाठक अपने बेटे कृष्णा पाठक (20 वर्ष) के साथ पिछले कुछ वर्षों से पति से अलग रह रही है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला फैक्ट्री में काम कर अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात आठ बजे यशोदा लहूलुहान हालत में सदरवन गांव के पास सड़क किनारे मिली। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर ने उसकी आंख और अन्य अंगों पर धारदार हथियार से प्रहार किए हैं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया।
जहां उसका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जहां उसका इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज बिचपुरी ने बताया है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।