फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman was delivered in an ambulance stuck in waterlogged Agra

जलभराव में 4 घंटे फंसी रही एंबुलेंस: आगरा में पानी के बीच में कराया गया प्रसव; जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती

Wed, 23 Aug 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

आगरा में जलभराव के कारण चार घंटे तक एंबुलेंस पानी में फंसी रही। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर पानी के बीच में महिला का प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
woman was delivered in an ambulance stuck in waterlogged Agra
जलभराव में 4 घंटे फंसी रही एंबुलेंस: पानी के बीच में कराया गया महिला का प्रसव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। इसी समय गर्भवती को लेकर जा रही एक एंबुलेंस पानी में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा बड़ गई। उसने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


मामला यमुना पार स्थित नुनिहाई नगला बिहारी का है। यहां की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन के फोन करने पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। कुछ दूर आगे जाकर बारिश के कारण हुए जलभराव में एंबुलेंस फंस गई। वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आत्महत्या से पहले का VIDEO: दो साल की मासूम संग ट्रेन के आगे कूद गई महिला, बोली- पति और जेठानी ने किया मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मौजूद कर्मियों ने एंबुलेंस में ही उसका प्रसव कराया। वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिलने पर गांव के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद  ट्रैक्टर से खींचकर एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed