{"_id":"6a9249f650e4317d9d02cd3d","slug":"woman-visiting-home-for-rakhi-allegedly-chased-by-ex-lover-threatened-to-leak-photos-and-videos-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: भाई को राखी बांधने आई विवाहिता के पीछे पड़ गया प्रेमी, फिर कर डाली नीच हरकत; पीड़िता ने कराई FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: भाई को राखी बांधने आई विवाहिता के पीछे पड़ गया प्रेमी, फिर कर डाली नीच हरकत; पीड़िता ने कराई FIR
Sat, 29 Aug 2026 08:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:24 AM IST
सार
आगरा में भाई को राखी बांधने मायके आई महिला ने पूर्व प्रेमी पर कार से पीछा करने और हूटर बजाकर डराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के पास उसके फोटो-वीडियो हैं और उन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
विस्तार
रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके आई एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी पर कार से पीछा कर डराने और लगातार हूटर बजाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में कमला नगर पुलिस ने आरोपी हिमांशु राठौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी मध्य प्रदेश में हुई है। महिला ने बताया कि शादी से पहले उसका कमला नगर के बसंत विहार निवासी हिमांशु राठौर के साथ रिलेशनशीप था। आरोपी के पास उसके कुछ फोटो और वीडियो भी हैं। पीड़िता का कहना है कि अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है।
घटना 25 अगस्त की है, जब महिला अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। रात करीब 10:15 बजे वह अपने परिवार के साथ संजय प्लेस जा रही थीं। इसी दौरान हिमांशु ने अपनी कार से कमला नगर स्थित दाऊजी स्वीट्स से उनका पीछा शुरू किया और संजय प्लेस तक लगातार हूटर बजाता रहा। महिला ने कहा है कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई घटना होती है तो इसके लिए हिमांशु जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।