फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman tortured by in laws for dowry in firozabad

दहेज लोभी ससुरालियों ने किया हैवानियत भरा सलूक, बहू को बांधकर तेज धूप में छत पर डाला

Sat, 04 May 2019 08:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
woman tortured by in laws for dowry in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में दहेज लोभियों की हैवानियत सामने आई है। यहां ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता से न सिर्फ मारपीट की बल्कि हाथ-पैर बांधकर उसे कड़ी धूप डाल दिया। चार दिन तक उसे यातनाएं दी गईं। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को मुक्त कराया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 
थाना नारखी के गांव नगला सिकंदर निवासी सरमन सिंह ने अपनी बेटी पूजा की शादी सात साल पहले थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला सोना निवासी रवि पुत्र समर सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद रवि पत्नी पूजा के साथ आगरा के नगला बुढ़ी में किराये के मकान में रहने लगा। 
विज्ञापन


कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में रवि आए दिन शराब के नशे में घर आने लगा और पूजा के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये लाने को पूजा पर दबाव बनाने लगे। जब उसने इंकार किया तो ससुराल वाले उसे और प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व घर से निकाला था

पीड़िता के मुताबिक एक वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद वो काफी दिनों तक मायके में रही। समझौते के बाद पति रवि जनवरी में उसे फिर घर ले गया था। कुछ दिन बाद पूजा को फिर से परेशान किया जाने लगा।

इस बार ससुराल वालों ने पूजा के साथ हैवानियत भरा सलूक किया। आरोप है कि 30 अप्रैल को पति और ससुराल वालों ने पूजा के हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद कड़ी धूप में उसे छत पर डाल दिया। रात को भी उसे चारपाई से बांधकर रखा गया। 

एक मई को किसी तरह पूजा ने अपने मायके वालों को जानकारी दी। इस पर मायका पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे मुक्त कराकर अपने साथ ले आए। पीड़िता ने अपने पति रवि, सास शारदा, देवर प्रदीप और करन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। 

मामले को लेकर टूंडला थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि विवाहिता की ओर से तरहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चूंकि मामला आगरा का है, इसलिए इसे आगरा ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed