फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Throw Child In Front Of Bus Firozabad News

फिरोजाबादः मनोरोगी महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को बस के आगे फेंका, थाने पर किया हंगामा

Wed, 16 Sep 2020 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Sep 2020 04:28 PM IST
सार

थाना रसूलपुर के सरकूलर रोड निवासी महिला सपना (25) पत्नी साजिद कुरैशी थाना रसूलपुर के सामने पहुंची। महिला को चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी देख रहे थे। महिला ने अचानक अपने डेढ़ वर्ष के बेटा अयान को परिवहन निगम की बस के
आगे फेंक दिया। 

विज्ञापन
Woman Throw Child In Front Of Bus Firozabad News
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के सरर्कुलर रोड निवासी मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने डेढ़ वर्ष के बालक को बस के सामने फेंक दिया। इतना ही नहीं थाने के बाद हंगामा करने के साथ बालक का गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन



पुलिस महिला को थाने ले आई। महिला ने थाने की मेज का शीशा तोड़ने के साथ हंगामा किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। जबकि बेटे को चाइल्डलाइन संस्था के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना रसूलपुर के सरकूलर रोड निवासी महिला सपना (25) पत्नी साजिद कुरैशी मंगलवार को देरशाम थाना रसूलपुर के सामने पहुंची। महिला को चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी देख रहे थे। महिला ने अचानक अपने डेढ़ वर्ष के बेटा अयान को परिवहन निगम की बस के आगे फेंक दिया। बस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बच्चे की जान बचा ली। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस महिला को पकड़कर थाना रसूलपुर ले आई। महिला ने यहां काफी हंगामा किया। महिला ने थाने की मेज का
शीशा तोड़ दिया। महिला ने पुलिसकर्मिर्यों से अभद्रता की। महिला हालत को देखते हुए कहीं बच्चे की हत्या नहीं कर दे इस लिहाज से चाइल्ड लाइन के सदस्य सुहैल अब्बास को बुलाकर बच्चे को उन्हें सौंप दिया। जबकि हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ शांतिभंग की

कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला मनोरोगी है। वह कभी अपने पति का पता हरियाणा बता रही थी तो कभी दिल्ली के संगम बिहार की निवासी बता रही थी।


परिजनों की खोजबीन की लेकिन नहीं मिलने पर महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य सुहैल अब्बास ने कहा कि बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed