{"_id":"5b5d4f504f1c1b6f548b7385","slug":"woman-suicide-live-video-goes-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने बर्थडे पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालीजन कहते रहे- प्लीज ऐसा मत कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने बर्थडे पर महिला ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालीजन कहते रहे- प्लीज ऐसा मत कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। बौद्ध विहार कालोनी में गीता नाम की महिला ने अपने बर्थडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
इसमें गीता पंखे पर अपने दुपट्टे को बांधकर आत्महत्या करती दिख रही है। कमरा अंदर से बंद है। उसकी सास, नंद बार बार ऐसा न करने के लिए कह रही है, लेकिन उसने परिवार वालों की एक न सुनी।
थाना हाईवे की कालोनी बौद्ध विहार में राजकपूर की पत्नी गीता (26) ने 27 जुलाई की रात को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें गीता खुद को कमरे में बंद करती नजर आती है।

Trending Videos
दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी
वो अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे पंखे से बांधती है। बाहर खड़ी उसकी सास, नंद काफी शोर मचाती हैं, लेकिन गीता ने दरवाजा नहीं खोला है। यह वीडियो उसके ससुराल वालों ने बनाया है। बीच बीच में आवाज भी आ रही है कि वीडियो बन रही है।
गीता ने अपने बर्थडे पर यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं गीता के भाई हेमेंद्र कुमार ने बताया कि अगर ससुराल वाले कोशिश करते तो उसकी बहन को बचाया जा सकता था। पुलिस को भी काफी देर बाद सूचना दी गई थी।
घटना के वक्त गीता का पति राजकूपर भी मौजूद था। हालांकि सारे लोग उसे ऐसा न करने को कहते रहे। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। गीता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।