फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman suicide in firozabad after diving in canal

दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, शव मिलने के बाद हुआ ये खुलासा

Wed, 09 Aug 2017 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद) Updated Wed, 09 Aug 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
woman suicide in firozabad after diving in canal
नहर में कूदी मह‌िला - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बड़ा गांव के पास बच्चों को नहर में फेंकने के बाद कूदी महिला का शव बुधवार की सुबह जरारी पुल के पास मिला। ग्रामीणों की मदद से परिवारीजनों ने उसे बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना से थाना जसराना के साथ घिरोर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से बडे़ बच्चे का शव कोसोन के पास से बरामद कर लिया। छोटे बेटे की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव झपारा निवासी गुगली सोमवार को ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर बड़ा गांव के पास अपने दो बेटों हर्षित (पांच वर्ष) और अर्चित (दो वर्ष) को नहर में फेंकने के बाद खुद भी नहर में कूद गई थी। मंगलवार को स्थानीय लोगों के असफल होने के बाद पुलिस ने एटा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया। 
विज्ञापन


गोताखोरों ने देर रात तक उसे खोजने की कोशिश की। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने अपने मैनपुरी जिले के गांव नगला खुशहाल के पास मौजूद जरारी पुल पर जेनरेटर से लाइट की व्यवस्था कर पूरी रात नहर में शव आने का इंतजार किया। सुबह चार बजे लोगों को एक महिला का शव नहर में दिखा तो ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के बाहर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। जसराना पुलिस के साथ घिरोर पुलिस को भी सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए मैनपुरी भेज दिया। पीएसी के गोताखोर नहर में बच्चों को खोज रहे थे कि तभी सूचना मिली कि मैनपुरी जिले के कोसोन के पास बंबा में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। यह शव महिला के सबसे बडे़ पुत्र हर्षित का था। घिरोर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे भी मैनपुरी पीएम के लिए भेज दिया। 

गर्भवती थी महिला

woman suicide in firozabad after diving in canal
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि महिला गर्भवती थी। एक साथ हुई तीन की मौत और दूसरे बेटे के नहीं मिलने से पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। परिजनों ने कहा कि बच्चों एवं महिला का अंतिम संस्कार अपने गांव नगला खुशहाली मैनपुरी में ही करेंगे। लोगों ने एसडीएम मोहम्मद रिजवान और सीओ संजय रेड्डी के कोशिशों की सराहना की है। महिला के चचेरे भाई प्रवीण यादव ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने शव को बरामद कराने में अपना संपूर्ण योगदान देने का कार्य किया है। 

दूसरे बच्चे को ढूंढने की कोशिश जारी

woman suicide in firozabad after diving in canal
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम जसराना मोहम्मद रिजवान ने कहा कि गुगली के साथ उसके बडे़ पुत्र हर्षित का शव बरामद हो गया है। छोटे बेटे अर्चित को तलाशने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी जसराना संजय रेड्डी ने कहा कि बच्चे को ढूंढने का कार्य जारी है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed