फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman suffering from fever dies during treatment in Saifai

बुखार से पीड़ित महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत

Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from fever dies during treatment in Saifai
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लोगों की लाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गलनभरी सर्दी के बीच सर्दी-जुकाम के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 710 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बुखार से पीड़ित सैफई में भर्ती 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल से तीन अन्य मरीजों को भी हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 710 कुल मरीज पहुंचे इनमें 60 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे। सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 13 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नगला पजाबा निवासी अशोक कुमार की 45 वर्षीय पत्नी विमला देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह पिछले सात दिनों से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती थीं। मंगलवार की रात उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज सैफई में विमला देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed