{"_id":"5b5c100a4f1c1bb37b8b50b7","slug":"woman-stole-rs-80-thousand-of-bank-customer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक में महिला ने किया ऐसा कारनामा, उड़ गए लोगों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में महिला ने किया ऐसा कारनामा, उड़ गए लोगों के होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खेरागढ़ कस्बा स्थित केनरा बैंक में एक महिला ने मत्स्य विभाग के रिटायर्ड कर्मी के बैग को काटकर 80 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव कुकंडई निवासी रामनाथ शर्मा का खाता केनरा बैंक में है। उन्होंने 80 हजार रुपये का लोन लिया था। रामनाथ ने बताया कि 23 जुलाई को वो बैंक से रुपये लेने आए थे। कैशियर से रुपये लेने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर रहे थे।
उन्होंने रुपये बैग में रख दिए। तभी लाइन में लगी एक महिला उनके बगल में आकर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद वो चली गई। रामनाथ ने बैग को देखा तो वह कटा हुआ था। उसमें से रुपये चोरी हो चुके थे।

रामनाथ ने शोर मचा दिया। इस पर बैंक कर्मी आ गए। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें महिला नजर आ रही है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।
रामनाथ ने बताया कि एक महीने पहले भी इसी बैंक में घटना हुई थी। उनके गांव का धर्मसिंह 40 हजार रुपये निकालने आया था। तभी बैंक के बाहर बैग से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे।
रामनाथ ने बताया कि एक महीने पहले भी इसी बैंक में घटना हुई थी। उनके गांव का धर्मसिंह 40 हजार रुपये निकालने आया था। तभी बैंक के बाहर बैग से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए गए थे।