{"_id":"69cd4595759949ba9a023b4c","slug":"woman-seriously-injured-after-her-saree-gets-stuck-in-bikes-wheel-and-is-dragged-on-the-road-agra-news-c-421-1-sagr1012-4765-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक के पहिए में फंसी साड़ी, सड़क पर घिसटने से महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक के पहिए में फंसी साड़ी, सड़क पर घिसटने से महिला गंभीर घायल
विज्ञापन
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर पीछे बैठी एक महिला की साड़ी अचानक पिछले पहिए में फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। काफी दूर तक घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
धौलपुर निवासी कुसुम देवी अपने पुत्र भूपेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर टूंडला जा रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित कटी पुल के पास पहुंची, तभी कुसुम देवी की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में उलझ गया। साड़ी फंसते ही महिला को जोरदार झटका लगा और वह बाइक से नीचे गिर गईं। गति तेज होने के कारण वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।