फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's decapitated body an innocent girl was sitting nearby people also shuddered after seeing of murder

UP News: मां की सिर कुचलकर हत्या...लाश से लिपटकर बिलख रही थी मासूम, देखने वालों का भी कांप गया कलेजा

Fri, 11 Oct 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 08:57 AM IST
सार

मोती महल में रेलवे लाइन के किनारे महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मासूम बालक वहीं लाश से लिपटकर बिलखता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Woman's decapitated body an innocent girl was sitting nearby people also shuddered after seeing of murder
मासूम को लोगों ने गोद में उठाया, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मोती महल में बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन से 10 मीटर की दूरी पर महिला की सिर-चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। लेकिन हत्यारोपियों ने एक साल के मासूम को रोता छोड़ दिया। वह कई घंटे तक अपनी मृत मां की देह से चिपका हुआ रोता रहा। दोपहर को बकरी चराने पहुंची महिलाओं ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो तलाश करने पर झाड़ियों में महिला के शव के पास बच्चा रोता हुआ मिला। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन




 

आगरा फोर्ट-टूंडला रेलवे लाइन करीब मोती महल बस्ती में 20 मीटर दूर झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। प्रतीत हो रहा था कि भारी वस्तु से सिर व चेहरे पर प्रहार किए हैं। दोपहर करीब तीन बजे कुछ महिलाएं और पुरुष अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर झाड़ियों की ओर पहुंचे तो एक मासूम बच्चा लाश के पास बिलख रहा था। बच्चे को कोई चोट नहीं थी। यह देखकर महिलाएं द्रवित हो गईं। आसपास की महिलाओं ने बच्चे को उठा लिया। उसे पानी पिलाया तो वह कुछ होश में आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसीपी छत्ता हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। राजकीय रेलवे पुलिस भी मौके पर आ गई। छानबीन शुरू की गई। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास के इलाके में पता कराया जा रहा है कि कोई महिला गायब तो नहीं है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

मासूम को दुलारने पहुंच गईं कई यशोदा
मां की लाश से लिपटकर रो रहे करीब एक साल के बच्चे का शरीर तप रहा था। धूप में भूखा प्यासा होने के कारण उसकी हालत खराब थी। यह नजारा देखकर महिलाओं ने बच्चे को गोद में ले लिया। कोई पानी लेकर आया तो किसी ने दूध का इंतजाम किया। बच्चा बहुत भूखा था, उसने पूरा दूध कुछ मिनटों में पी लिया। बच्चे के कपड़े बदले गए। आसपास की महिलाओं ने उसे अपने पास रखने की बात कही मगर पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।

आधी रात के बाद हत्या का अंदेशा
आगरा। रेलवे लाइन के पास हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि कोई महिला व बच्चे को लेकर ट्रेन से उतरा हो। महिला के शरीर पर खून जम चुका था। इससे प्रतीत होता है कि हत्या अलसुबह चार-पांच बजे की गई होगी। शरीर भी फूल गया था। बच्चा भी बदहवाश था। कई घंटे तक उसे पानी, दूध नहीं मिला था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। महिला बिहार या मजदूर वर्ग की प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed