{"_id":"60d4c4228ebc3e2a024d1f9d","slug":"woman-s-body-found-hanging-mainpuri-news-agr497049864","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावं बघिरुआ में महिला का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गावं बघिरुआ में महिला का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज। गांव बघिरुआ में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव आंगन में पड़े जाल पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार महिला बीमारी की वजह से परेशान थी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी अरेंद्र पाल गांव में ही दूध की डेयरी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह डेयरी पर थे, तभी जानकारी मिली कि 35 वर्षीय पत्नी पूनम का शव घर के आंगन में जाल पर साड़ी के फंदो से लटका हुआ है। जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंच गए। तब तक आसपास के लोग वहां एकत्र हो चुके थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार पूनम मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था, इसी वजह से वह काफी परेशान रहा करती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला महिला का मानसिक रोग का इलाज चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद प ुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुरेश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष