फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman robbed of purse 200 meters away from police station police checking CCTV footage

दुस्साहस: थाने से 200 मीटर दूर महिला से लूटा पर्स,  पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Tue, 11 Apr 2023 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:14 PM IST
सार

दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की पत्नी के साथ लूट की वारदात हुई। हैरानी की बात तो ये है कि घटनास्थल से थाने की दूरी महज 200 मीटर दूर थी। 
 

विज्ञापन
Woman robbed of purse 200 meters away from police station police checking CCTV footage
आगरा का न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा से 200 मीटर दूर रविवार दोपहर को बाइकर्स गैंग ने दवा कंपनी के एरिया मैनेजर की पत्नी से पर्स लूट लिया। बदमाश भीड़भाड़ के बीच बाइक दौड़ाते हुए दयालबाग की तरफ भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


जज कंपाउंड निवासी आशीष सेन दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे पत्नी अनीता, देवरानी सपना के साथ बाजार जा रही थीं। शाह मार्केट से ऑटो में बैठकर भगवान टाकीज आईं। इसके बाद पैदल दयालबाग रोड स्थित पार्लर जा रही थीं। थाना न्यू आगरा से 200 मीटर आगे चली थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। अनीता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बदमाश दयालबाग की तरफ भाग गए। अनीता और सपना के शोर मचाने पर लोग आ गए। मगर, बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है। पर्स में एक मोबाइल, 8500 रुपये, डेबिट कार्ड और जरूरी कागजात रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर

थाने के पास ही अराजकतत्वों का जमघट

बदमाशों ने भीड़ भरे बाजार में वारदात को अंजाम दिया। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में लूट की यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले दयालबाग मार्ग एक बाइकर्स गैंग ने युवक का मोबाइल लूट लिया था। लायर्स कॉलोनी में महिला से घर के बाहर चेन लूट हुई थी। इसके अलावा दयालबाग रोड पर वारदातें हो चुकी हैं। थाना के पास ही अराजकतत्वों का दुकानों के बाहर जमघट लगा रहता है। देर रात्रि तक पुलिस की गश्त होने के बावजूद कोई रोक नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed