फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Returning from Wedding Attacked; Attempt to Snatch Mangalsutra; Mother and Daughter Injured in Scuffle with Assailants; Questions Raised Over Police Patrolling

Agra News: शादी से लौट रही महिला पर हमला, मंगलसूत्र लूटने की कोशिश, बदमाशों की छीना-झपटी में मां-बेटी घायल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Sat, 16 May 2026 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman Returning from Wedding Attacked; Attempt to Snatch Mangalsutra; Mother and Daughter Injured in Scuffle with Assailants; Questions Raised Over Police Patrolling
कागारौल। कस्बे में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मंगलसूत्र लूटने का प्रयास कर दहशत फैला दी। छीना-झपटी के दौरान महिला और उसकी छोटी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय ट्रेवल्स के संचालक शिवकुमार गर्ग उर्फ रिंकू गर्ग की पत्नी बृहस्पतिवार देर रात अपनी बेटी के साथ आगरा-जगनेर मार्ग स्थित एक मैरिज होम से खाना खाकर पैदल घर लौट रही थीं। कागारौल फिलिंग स्टेशन से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले में पड़े मंगलसूत्र पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए हमले से महिला उनकी बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। मंगलसूत्र टूटकर उनके कपड़ों में फंस गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख बदमाश आगरा की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस टीम गठित कर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। मैरिज होम संचालक को कैमरा लगवाने के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed