{"_id":"66f7df8279ae47a1870d3cbc","slug":"woman-removes-gold-locket-from-childs-neck-in-broad-daylight-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124706-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिनदहाड़े महिला ने बच्चे के गले से उतारा सोने का लॉकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिनदहाड़े महिला ने बच्चे के गले से उतारा सोने का लॉकेट
Sat, 28 Sep 2024 04:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला ने बच्चे के गले से उतारा सोने का लॉकेट
- महमूद नगर में हुई वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महमूद नगर में गली से गुजर रहे एक मासूम के गले में पड़ा सोने का लॉकेट मार्ग से गुजर रही एक महिला चोर ने उतार लिया। वारदात वहांं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों ने महिला की पहचान भी कर ली। पीड़ित ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर निवासी अब्दुल रहमान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम उनका 2 वर्षीय पुत्र आतिफ घर के बाहर रोड पर खेल रहा था। तभी मोहल्ले की रहने वाली एक महिला अपने बेटे के साथ वहां आई और उनके पुत्र को रोक लिया। उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट उतारने के बाद वहां से चली गई। बेटा जब घर पहुंचा तो उसका गला खाली देख पूछा तो उसने बताया कि महिला ने गले से लॉकेट उतारा है।तलाश के दौरान जब गली में लगे सीसीटीवी में देखा तो मोहल्ला निवासी महिला गले से लॉकेट उतारती नजर आई। जब इसकी शिकायत महिला के घरवालों से की तो वह लोग झगड़ा करने पर आमादा हो गए। गाली-गलौज करते हुए धमकाया। उन्होंने चौकी और थाने में तहरीर दी लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है।