फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman raped by friend of husband in agra

पति के दोस्त ने किया महिला से रेप, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 19 Aug 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 19 Aug 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
woman raped by friend of husband in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा में एक महिला से पति के दोस्त ने रेप किया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दिल्ली में जाकर पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां की पुलिस को बताया। दिल्ली पुलिस ने थाना एत्माद्दौला पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र में महिला किराये पर रहती है। उसका कहना है कि पति की मित्रता बल्केश्वर निवासी प्रेम सिंह से है। पति पहले दोस्त के साथ जूता फैक्ट्री में काम करता था। मगर, काफी समय से काम नहीं चल रहा है। इस कारण पति दिल्ली में रहकर काम करने लगा। 
विज्ञापन


महिला बच्चों के साथ यहीं रह रही थी। आरोप है कि 14 अगस्त को प्रेम सिंह बहाने से उसके घर आया। उसने बच्चों को रुपये दिए और बाहर खेलने के लिए बोल दिया। इसके बाद प्रेम सिंह ने जबर्दस्ती की। उसने शोर मचाया, लेकिन प्रेम सिंह ने मुंह दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से की शिकायत

प्रेम सिंह ने उसके साथ रेप किया किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया। वो दिल्ली पहुंची। इसके बाद पति की मदद से दिल्ली पुलिस को सूचना दी। 

मामला आगरा का था। इसलिए दिल्ली पुलिस ने थाना एत्माद्दौला पुलिस से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस पीड़िता को यहां लेकर आई। इसके बाद थाना पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
             
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed