फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman patient dies in Sn medical collage agra

जिसके लिए घरवार छोड़कर आई महिला, मौत से पहले उसी ने छोड़ा साथ

Thu, 27 Sep 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 27 Sep 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
woman patient dies in Sn medical collage agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में 11 साल पहले महिला ने घरवार छोड़कर जिस युवक से नाता जोड़ा था। वही बीमारी में साथ छोड़कर चला गया। अस्पताल में दवा देने तक नहीं आया। बुधवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने किसी तरह महिला के परिजनों को खोजा। 
विज्ञापन


इसके बाद पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव लेकर चले गए। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला कमलेश सिंह ने बताया कि नरायच निवासी महिला की मुलाकात 11 साल पहले क्षेत्र के ही युवक से हो गई थी। दोनों में नजदीकी बढ़ गई। इस पर महिला युवक के साथ रहने लगी। 
विज्ञापन


वो दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे। महिला काफी दिन से बीमार थी। 23 सितंबर को युवक ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया, उसने अपना मोबाइल नंबर भी लिखवाया। इसके बाद चला गया। फिर लौटकर नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों ने उससे संपर्क की कोशिश की, लेकिन वो नहीं आया। इमरजेंसी में कर्मचारी ही महिला की तीमारदारी में लगे थे। बुधवार को महिला ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी चौकी पुलिस ने एत्माद्दौला थाने मेमो भेजा। 


इस पर पुलिस ने महिला के पति की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। वो किराये पर रहता था, लेकिन घर पर नहीं मिला। बाद में परिजन महिला के मायके तक पहुंच गए। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जा सका। शाम को मृतका का भाई शव लेकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed