फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered and dead body found tied to electric wires on a bunk in the room in mathura

मथुरा में महिला की हत्या: बंद कमरे में चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा मिला शव, प्रवाहित हो रहा था करंट

Tue, 23 Nov 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 12:22 AM IST
सार

मथुरा के मांट मूला में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का पांच दिन पुराना शव बंद कमरे में बिजली के तारों से बंधा मिला। आशंका है कि टॉर्चर करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
woman murdered and dead body found tied to electric wires on a bunk in the room in mathura
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट मूला के ईदगाह रोड पर बट वाली बगीची के पास महिला को चारपाई पर इलेक्ट्रिक तारों से बांधकर बेरहमी से हत्या की गई। हत्या से पहले महिला को बिजली का करंट दिया गया। बंद कमरे से दुर्गंध आने पर सोमवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हत्या करंट देकर ही गई है। हत्या करके पति फरार हो गया है।

विज्ञापन

कमरे से आ रही थी गंध
मांट मूला में ईदगाह रोड पर बंद कमरे में से दुर्गंध आ रही थी, तभी मोहल्ले के लोगों ने मांट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा तो चारपाई से बंधा महिला का शव मिला। इलेक्ट्रिक तारों से बंधे शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतका स्मृति (30) पत्नी विपिन उर्फ बाली निवासी राधा निवास वृंदावन एवं हाल निवासी बट वाली बगीची मांट मूला थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन मारपीट होती रहती थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। पिछले कुछ दिन से पति लापता है। एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट देकर महिला की हत्या की गई है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। पुलिस पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

टॉर्चर के बाद हत्या की आशंका
महिला की टॉर्चर करने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जब पुलिस ने ताला तोड़ा था तो महिला का शव चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा हुआ मिला था, वहीं उसमें करंट भी प्रभावित हो रहा था।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
महिला की निर्मम हत्या के मामले में मांट पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मामले की जांच के लिए नमूने भी लिए।

हलवाइयों के साथ काम करता है विपिन
मृतका स्मृति का पति विपिन उर्फ बाली हलवाइयों के साथ शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है और वहीं पहले वह वृंदावन में राधा निवास में रहता था। अब पिछले से छह से मांट में ही रह रहा है।

जवाहर बाग कांड: गुरु भाई ने रामवृक्ष यादव के अपहरण की रिपोर्ट के लिए खटखटाया अदालत का दरवाजा, दिया प्रार्थनापत्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed