फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered after robbery in agra

आगरा: लूटपाट के बाद 55 वर्षीय महिला की हत्या, घर में चारपाई पर बंधा मिला शव

Mon, 16 Dec 2019 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
woman murdered after robbery in agra
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के गांव रूपपुरा में रविवार की रात घर के अंदर चारपाई पर सो रही महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के हाथ-पैर चारपाई से बंधे थे। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। महिला के कान से सोने के कुंडल समेत अन्य जेवरात गायब थे। सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ ने घटनास्थल पर छानबीन की। 
विज्ञापन


थाना जैतपुर क्षेत्र के रूपपुरा गांव की 55 वर्षीय फूलमाला पत्नी माता प्रसाद रविवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। उनके यहां आया एक व्यक्ति भी सो रहा था। फूलमाला के बेटे शिवचरण ने पुलिस को बताया कि सुबह कमरे की बाहर से कुंडी लगी मिली। कमरे की कुंडी खोली तो चारपाई पर फूलमाला का शव पड़ा था। 
विज्ञापन


उनके पहने गहने गायब थे। हाथ-पैर चारपाई से बंधे थे। गले में फंदा पड़ा था। मुंह में कपड़ा ठूंसा था। कमरे में सोया व्यक्ति भी गायब था। गायब व्यक्ति पर लूट के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। जैतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट और हत्या की सूचना पर सीओ बाह रितेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम, जैतपुर, चित्राहाट थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाये। परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। हालांकि कुछ ज्यादा सुराग नहीं मिल सका।                    

परिचित का नजदीकी बताकर ठहरा था व्यक्ति

रविवार को शिवचरण के घर जो व्यक्ति आया था। उसने खुद को इटावा के सकौआ गांव के परिचित छिद्दू का नजदीकी बताया था। वो फूलमाला को बाह के नरहौली गांव में चल रहे सत्संग में भी लेकर गया था। वहां से लौटने के बाद घर पर खाना खाया और मां के कमरे में सोने के लिए चला गया। 

शिवचरण से मिली जानकारी पर घर में रुके व्यक्ति की पहचान और तलाश में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि फूलमाला का अपने पुत्र शिवचरण और पुत्रवधू प्रीती से भी कुछ रोज पहले विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed