{"_id":"5cd11841bdec22070c08fa59","slug":"woman-murdered-after-rape-in-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पड़ा मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पड़ा मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Tue, 07 May 2019 11:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 May 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर मंगलवार को महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सीने पर प्रहार कर हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव यहां फेंका गया है।
सिरसागंज के अरांव रोड पर जगमुदी ग्राम के समीप ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। मंगलवार सुबह टहलने आए लोगों ने ओवरब्रिज पर महिला का शव पड़ा देखा। महिला पीले रंग की साड़ी पहने थी और उसके कपड़े पूरी तरह से अस्त व्यस्त थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को शक है कि महिला दूसरे जिले की रहने वाली है। दुष्कर्म के बाद महिला के सीने पर प्रहार कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों में महिला का शव मिलने की सूचना दी गई। महिला कौन है, कहां की रहने वाली है। इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई है।