{"_id":"6564cdb2238c0ac50401f2b6","slug":"woman-molested-threatened-to-throw-acid-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8130-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती से छेड़छाड, तेजाब फेंकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती से छेड़छाड, तेजाब फेंकने की दी धमकी
Mon, 27 Nov 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड, तेजाब फेंकने की दी धमकी
आरोपी ने तमंचे से धमकाया, दन्नाहार पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कूड़ा डालने गई थी। तभी उसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। जब मां बचाने के लिए आई तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर पीड़िता के ऊपर रख दिया। चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि दोपहर के समय वह कूड़ा फेंकने के लिए जा रही थी। तभी वहां मौजूद याशवेंद्र यादव उर्फ सचिन ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जमीन पर गिरा कर चेहरे पर नोंच लिया। चीख पुकार सुनकर जब मां बचाने आई तो आरोपी ने तमंचा निकाल कर युवती के ऊपर रख दिया। चेहरे को तेजाब डाल कर बिगाड़ने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गया। जब वह मां के साथ घर पहुंची तो आरोपी अपने साथ पिता अशोक, सुभाष और सुभाष की पत्नी के साथ घर में घुस आया। उसे, मां और भाई की पिटाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज न कराने के लिए धमकाया। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सत्यता के आधार पर पुलिस जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।