फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman miscarried after being shot

गोली लगने से घायल गर्भवती महिला का गिरा गर्भ

Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Woman miscarried after being shot
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम नगला केसरी में तीन दिन पूर्व गोली लगने से घायल महिला का गर्भपात हो गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगला केसरी निवासी विश्नोद के चाचा बलबीर वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। गांव के ही अंशु की ताई चंद्रवती भी चुनाव लड़ीं, लेकिन वह चुनाव हार गईं। इसके बाद से दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर रंजिश हो गई। इसी रंजिश के चलते शनिवार को जब विश्नोद अपनी पत्नी को दवा दिलाकर लौट रहा था तब उसे निशाना बनाते हुए गोली चलाई गई, लेेकिन गोली उसे न लगकर बाइक पर बैठी विमलेश को जा लगी थी।
विज्ञापन

इसमें विमलेश का गर्भपात हो गया। महिला का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। अभी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में अंशु, सुखवेंद्र, दलवीर, अतुल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। प्रधान बलबीर ने बताया कि उनकी भतीजी बहु तीन माह की गर्भवती थी, गोली लगने से घायल होने के बाद उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed