फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Killed In Mainpuri Dead Body Near Road Side Mainpuri Crime News

मैनपुरी में शव मिलने से सनसनी: महिला की सिर कुचलकर हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश, पहचान करने में जुटी पुलिस

Mon, 17 Jan 2022 05:48 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jan 2022 05:48 PM IST
सार

महिला की फोटो भी संबंधित थानों को दी गई है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Woman Killed In Mainpuri Dead Body Near Road Side Mainpuri Crime News
मौके पर पड़ताल करती मैनपुरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी-एटा मार्ग पर नगला हार के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला। महिला का सिर और चेहरा कुचला हुआ था। संभावना जताई जा रही है कि किसी भारी चीज से महिला का सिर कुचलकर हत्या की गई है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। थाना पुलिस के साथ एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

मैनपुरी-एटा मार्ग पर नगला हार के कुछ ग्रामीण सोमवार की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की हत्या किसी भारी चीज से सिर कुचलकर की गई थी। चेहरा कुचला होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के प्रयास किए। एएसपी मधुवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की उम्र करीब तीस वर्ष आंकी है। महिला पीले रंग की साड़ी, बादामी कलर का स्वेटर जिस पर लाल और काली डिजाइन बनी है पहने हुए थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करके शव किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन

आसपास के थानों में दी गई सूचना
महिला का शव एटा मार्ग पर मिला है। ऐसे में पुलिस ने मैनपुरी के साथ ही एटा जनपद के थानों में भी सूचना भेजी है। महिला की फोटो भी संबंधित थानों को दी गई है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला का शव झाड़ियों में मिला है, उसका सिर कुचला हुआ है। पुलिस की पहली प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है। -मधुवन कुमार, एएसपी। 
मथुरा: गेस्ट हाउस में पत्नी को प्रेमी के साथ रंगरेलियां मानते पकड़ा, पति ने बुलाई पुलिस और फिर हुआ कुछ ऐसा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed