{"_id":"695caca55211677e2000b705","slug":"woman-killed-by-drunk-husband-with-iron-engine-handle-fake-robbery-story-exposed-in-agra-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी का इंजन के हत्थे से कुचला सिर...इसलिए दी खौफनाक मौत, फिर सुनाई झूठी कहानी; जो बेटे ने पकड़ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी का इंजन के हत्थे से कुचला सिर...इसलिए दी खौफनाक मौत, फिर सुनाई झूठी कहानी; जो बेटे ने पकड़ ली
Tue, 06 Jan 2026 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:03 PM IST
सार
आगरा के अछनेरा में पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद गांव वालों को सूचना दी कि बदमाशों ने उसके घर धावा बोला और लूट का विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दी। मगर आरोपी के बेटे ने उसका झूठ पकड़ लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पति ने शराब के नशे में अपनी ही पत्नी के सिर पर लोहे के इंजन वाले हत्थे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। गांव में झूठ फैला दिया कि रात में बदमाशों ने लूट की और पत्नी की हत्या कर डाली।
थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी संजू देवी की उसके ही पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार खमान सिंह शराब का आदी है और घटना वाले समय भी वह नशे में धुत था। इसी दौरान उसने घरेलू विवाद के बाद पत्नी के सिर पर भारी लोहे के हत्थे से कई वार किए, जिससे पत्नी की मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी पति ने घटना को छिपाने के लिए लूट और अज्ञात बदमाशों के हमले की झूठी कहानी गढ़ी और बार-बार अपने बयान बदलता रहा। घटना की सूचना किसी परिजन के माध्यम से मृतका के बड़े बेटे ऋतिक को दी गई, जो जयपुर में रहता है। बेटे ने गांव में अपने परिचितों को घर जाकर हालात देखने को कहा। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो संजू देवी खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी मिली। उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जबकि पास ही खून से सना इंजन चालू करने का हत्था पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना अछनेरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या पति द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बयान संदिग्ध पाए गए हैं और घटनास्थल से मिले साक्ष्य भी उसी की ओर इशारा कर रहे हैं।
बताया गया है कि मृतका के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा जयपुर में रहता है, जबकि एक बेटी अछनेरा में अपने ताऊ के पास रहती थी। दो बच्चे घटना के समय मां के साथ घर पर मौजूद थे। खमान सिंह गांव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रह रहा था।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि संजू देवी की हत्या उसके पति खमान सिंह ने की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।