फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman hurt by rape tried to commit suicide in Mainpuri

Mainpuri: दुष्कर्म से आहत महिला ने किया आत्महत्या करने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती 

Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

दुष्कर्म की घटना से आहत महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Woman hurt by rape tried to commit suicide in Mainpuri
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। वहीं घटना से आहत होकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली पीड़िता का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। 

विज्ञापन


फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला रविवार की दोपहर को घर के पास ही बने सामुदायिक शौचालय में शौच के लिए गई थी। तभी वहां मौजूद अमन ने महिला को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस बीच पीड़िता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मेडिकल कॉलेज सैफई में महिला का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

पीड़िता के बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही पुलिस 

पीड़िता की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उधर थाना पुलिस ने मंगलवार को पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस पीड़िता के ठीक होने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप 

बेवर में कस्बा के एक गांव निवासी एक किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। बताया कि पांच जून को वह पशु बांधने के लिए जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। वह मां के साथ नवीगंज चौकी पर शिकायत करने गई। तो वहां भी उसकी सुनवाई भी नहीं की गई। पीड़िता ने मंगलवार को थाना में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed