फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman hanged herself

Agra News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 05 Apr 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
woman hanged herself
भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम को वृद्घा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गांव वालों के अनुसार घरेलू कलह से महिल परेशान थी।
गांव दिवन्नपुर चौधरी निवासी रेशमा देवी (67) का अपने बेटे सुधीर कश्यप से आए दिन विवाद होता रहता था। गांव वालों के अनुसार बुधवार को भी मां बेटे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद रेशमा देवी ने शाम को कमरे में लगे कुंडे में अपनी साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी प्राप्त होते ही घर मे कोहराम मच गया और परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस को घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
---
पल्सर सवारों ने छीना मोबाइल
कुसमरा।
कस्बा निवासी प्रतीक तिवारी ने चौकी पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह मंगलवार शाम को आठ बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सब्जी मंडी के पास पहुंचा तभी दो अज्ञात पल्सर सवारों ने मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया। बाइकसवार यादव नगर चौराहे की तरफ भाग गए। पुसिल ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग
कुसमरा।
चौकी क्षेत्र के गांव सकरामपुर निवासी शिवराज सिंह के घर में बुधवार शाम को शॉट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा सामान, अनाज, कपड़े और नकदी आदि जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed