फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman going to temple attacked and injured by bull

Agra News: मंदिर जा रही महिला को सांड़ ने हमला कर किया घायल

Thu, 12 Dec 2024 06:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Woman going to temple attacked and injured by bull
- देवी रोड पर राजा का बाग गेट पर हुई घटना, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मंदिर जा रही एक वृद्धा को बृहस्पतिवार की सुबह सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने सांड को भगा कर जान बचाई। परिजन उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां मरहम पट्टी कराई गई।
शहर में देवी रोड पर कूड़ा घर होने की वजह से छुट्टा गोवंश जमा रहते हैं। जिसके चलते मार्ग पर आवागमन तो प्रभावित रहता ही है। मार्ग से गुजरने वाले लोग भी गोवंश के हमलों में घायल होते हैं। स्थानीय लोगों ने स्कूल के बाहर पड़ने वाले कूड़े को हटवाए जाने को लेकर कई बार मांग कि लेकिन वर्षों से इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुबह के समय इस मार्ग से स्कूलों के बच्चे भी डरते हुए गुजरते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह शहर के राजा का बाग निवासी माया देवी पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थीं। वह राजा के बाग गेट पर पहुंची ही थीं। तभी पीछे से लड़ते हुए आ रहे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। वृद्धा को उठाकर फेंक दिया। नाली में सिर लगने से माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने सांड को भगाने के बाद वृद्धा को कुर्सी पर बैठाया। जानकारी मिलने के बाद आए परिजन ने एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed